भगोरिया उत्सव 2026: अलीराजपुर के उदयगढ़ में भगोरिया की धूम

भगोरिया उत्सव 2026: अलीराजपुर के उदयगढ़ में भगोरिया की धूम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में आयोजित पारंपरिक भगोरिया पर्व में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फाल्गुन के रंगों और मांदल की थाप से सराबोर यह पर्व जनजातीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और परंपरागत जीवन मूल्यों का जीवंत उत्सव है। मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया, जहाँ उन्हें जनजातीय संस्कृति के प्रतीक स्वरूप ‘तीर-कमान’ भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विरासत को विकास से जोड़ने के संकल्प के साथ ही ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को भव्यता दी जा रही है। इस दौरान अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *