अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 95वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उनकी जन्मस्थली पहुँचे। उन्होंने ऐतिहासिक ‘आज़ाद कुटिया’ में महान शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ाद जैसे क्रांतिकारियों ने विषम परिस्थितियों में भी स्वतंत्रता की अलख जगाए रखी। उन्होंने जनजातीय नायक शहीद छीतू किराड़ और अन्य आदिवासी नायकों के संघर्ष को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने आज़ाद कुटिया में लगी प्रदर्शनी और संग्रहालय का अवलोकन भी किया, जहाँ क्रांतिकारी जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्र और दस्तावेज़ संरक्षित हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।