भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर वन विभाग द्वारा तैयार किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ “विजन 2047- रीइमैजिनिग फॉरेस्ट रिसोर्सेस फॉर ए क्लाइमेट रेसिलियंट फ्यूचर” पुस्तक का विमोचन किया। यह विजन डॉक्यूमेंट प्रदेश के वनों को आगामी वर्षों में जैव-विविधता से समृद्ध और जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशील बनाने की एक दीर्घकालिक कार्ययोजना है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव (वन) श्री संदीप यादव ने बताया कि इस विजन का मुख्य लक्ष्य मध्य प्रदेश के वनों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श के रूप में स्थापित करना है। इसमें वनों के प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भागीदारी और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। कार्यक्रम में वन बल प्रमुख श्री व्ही एन अम्बाड़े सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।