‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ में ऊर्जावान हुए किसान: ऊर्जा मंत्री ने 220 विद्युत क्रय अनुबंध पत्रों का किया वितरण

‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ में ऊर्जावान हुए किसान: ऊर्जा मंत्री ने 220 विद्युत क्रय अनुबंध पत्रों का किया वितरण

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प के अनुरूप प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भोपाल में आयोजित ‘प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान’ (पीएम-कुसुम घटक-ए) के कार्यक्रम में मंत्री श्री तोमर और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने 220 हितग्राहियों को विद्युत क्रय अनुबंध पत्र वितरित किए।

ऊर्जा मंत्री ने घोषणा की कि योजना के तहत अनुबंध के बाद सबसे पहले बिजली उत्पादन शुरू करने वाले हितग्राही को सरकार पुरस्कृत करेगी। साथ ही, हितग्राहियों की सहायता के लिए एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में एक ‘विशेष सेल’ का गठन किया जाएगा। मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष के तहत 10,500 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे किसान अब ‘अन्नदाता’ के साथ-साथ ‘ऊर्जा दाता’ और ‘उद्यमी’ भी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *