मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अमित शाह से मुलाकात: 2026 होगा ‘किसान कल्याण वर्ष’, भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनेगा भव्य स्मारक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अमित शाह से मुलाकात: 2026 होगा ‘किसान कल्याण वर्ष’, भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनेगा भव्य स्मारक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसके तहत 17 विभागों को जोड़कर किसानों की समृद्धि के लिए ‘बगीचे से लेकर बाजार तक’ की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

कृषि कैबिनेट और भोपाल गैस त्रासदी स्मारक मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 मार्च को बड़वानी के जनजातीय अंचल में पहली बार कृषि कैबिनेट आयोजित की जा रही है, जो किसानों के लिए होली की सौगात लेकर आएगी। एक अन्य बड़े निर्णय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की 87 एकड़ जमीन पर एक भव्य स्मारक, साइंस पार्क और कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया है।

नक्सलवाद और स्वास्थ्य पर बड़ी उपलब्धि डॉ. यादव ने गौरव के साथ कहा कि मध्यप्रदेश अब नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। प्रदेश में लाल सलाम को आखिरी सलाम कह दिया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की सराहना की, जिसके तहत प्रदेश की 14-15 वर्ष की 8 लाख बालिकाओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *