राहत की खबर: 2 मार्च से नहीं होगी बसों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बस ऑपरेटरों ने लिया फैसला

राहत की खबर: 2 मार्च से नहीं होगी बसों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बस ऑपरेटरों ने लिया फैसला

भोपाल: मध्य प्रदेश के आम यात्रियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बसों की संभावित हड़ताल रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बस ऑनर्स एसोसिएशन के बीच हुई सफल वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य हर गाँव तक निर्बाध लोक परिवहन सेवा पहुँचाना है। उन्होंने बस मालिकों की शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य किसी का नुकसान करना नहीं है। मुख्यमंत्री ने बस ऑपरेटरों की आपत्तियों को देखते हुए संबंधित सरकारी आदेशों पर रोक लगा दी है।

बस ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया है और संतोषजनक समाधान निकलने पर आभार व्यक्त किया है। अब प्रदेश की बस सेवाएँ पूर्व की भांति सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जिससे यात्रियों को होने वाली असुविधा टल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *