कूनो नेशनल पार्क में ‘प्रोजेक्ट चीता’ का विस्तार: बोत्सवाना से आए 9 नए चीतों की हुई सफल बसाहट

कूनो नेशनल पार्क में ‘प्रोजेक्ट चीता’ का विस्तार: बोत्सवाना से आए 9 नए चीतों की हुई सफल बसाहट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए 9 नए चीतों (6 मादा और 3 नर) के छोड़े जाने पर गहरा हर्ष व्यक्त किया है। शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने इन चीतों को सफलतापूर्वक पार्क में रिलीज किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर दिल्ली से संदेश जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘प्रोजेक्ट चीता’ मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर ‘चीता स्टेट’ के रूप में नई पहचान दिला रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यस्तता के कारण वे स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनकी शुभकामनाएं इस पूरे अभियान के साथ हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का आभार मानते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम और प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *