एमपी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ग्वालियर और जबलपुर में बड़ी स्ट्राइक, 10 हथियार और 270 कारतूसों के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार

एमपी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ग्वालियर और जबलपुर में बड़ी स्ट्राइक, 10 हथियार और 270 कारतूसों के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ पिछले तीन दिनों में एक बड़ा अभियान चलाकर भारी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्वालियर और जबलपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 10 अवैध हथियार और 270 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई में कुल 8 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

ग्वालियर के सिरोल थाना पुलिस ने हुरावली क्षेत्र में एक पुश्तैनी मकान पर छापा मारकर 3 राइफल, 2 पिस्टल और 1 कट्टा बरामद किया। साथ ही भारी मात्रा में मैगजीन और अलग-अलग बोर के 97 कारतूस जप्त किए। वहीं, जबलपुर में गोसलपुर और लार्डगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 आरोपियों को दबोचकर उनके पास से 174 कारतूस और एक कार जप्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *