मदुरै में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: तमिलनाडु को मिली 4400 करोड़ की सौगात, बेंगलुरु-चेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रास्ता साफ

मदुरै में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: तमिलनाडु को मिली 4400 करोड़ की सौगात, बेंगलुरु-चेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रास्ता साफ

मदुरै: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में राज्य के विकास पथ को नई गति देते हुए 4400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी।

प्रधानमंत्री ने पिछले दशक की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि 2014 से अब तक तमिलनाडु में 4000 किलोमीटर से अधिक राजमार्गों का निर्माण हो चुका है। रेलवे के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लिए रेलवे बजट में 9 गुना की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है, जो अब बढ़कर 7600 करोड़ रुपये हो गया है। प्रधानमंत्री ने भविष्य के विजन को साझा करते हुए ‘बेंगलुरु-चेन्नई’ और ‘चेन्नई-हैदराबाद’ बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के प्रस्ताव की घोषणा की, जो दक्षिण भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *