कूनो नेशनल पार्क: कूनो नेशनल पार्क अब केवल चीतों के लिए ही नहीं, बल्कि जलीय जीवों के संरक्षण का भी केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में दुर्लभ प्रजाति के घड़ियालों और ‘थ्री स्ट्रिप्ड रूफ टर्टल’ (कछुए) को मुक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन्यजीवों और पर्यटन के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और लुप्तप्राय जीवों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी मुरैना द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत और वन विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।