युद्ध के साये में ‘सप्लाई चैन’ सुरक्षित: म.प्र. सरकार ने बनाई मंत्रियों की समिति, अपर मुख्य सचिव संभालेंगी कमान

युद्ध के साये में ‘सप्लाई चैन’ सुरक्षित: म.प्र. सरकार ने बनाई मंत्रियों की समिति, अपर मुख्य सचिव संभालेंगी कमान

भोपाल: युद्ध की स्थिति के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने त्रि-स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ मंत्रियों की एक विशेष समिति का गठन किया है, जबकि खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

रणनीतिक बदलाव और निर्देश:

  • वैकल्पिक ईंधन पर जोर: मुख्य सचिव ने होटलों और मैरिज गार्डन संचालकों को रसोई गैस के बजाय इलेक्ट्रिक भट्टी और इंडक्शन के उपयोग के लिए प्रेरित करने की सराहना की है।
  • तकनीकी मजबूती: गैस कंपनियों को अपने सर्वर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि रिफिल बुकिंग और ओटीपी जनरेशन में कोई तकनीकी बाधा न आए।
  • संतुष्टि पूर्ण समाधान: सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का उसी दिन निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर्स को दिए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को वाणिज्यिक सिलेंडर के उपयोग की छूट दी गई है ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *