सागर पुलिस की ‘डायल-112’ टीम बनी देवदूत: रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछड़ी मासूम को सुरक्षित ढूंढकर परिवार को सौंपा

सागर पुलिस की ‘डायल-112’ टीम बनी देवदूत: रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछड़ी मासूम को सुरक्षित ढूंढकर परिवार को सौंपा

मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। 26 मार्च 2026 को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सागर रेलवे स्टेशन पर एक छोटी बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर कंट्रोल रूम में पदस्थ उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान ने तत्काल एफआरव्ही-05 (गोपालगंज) को सक्रिय किया।

पुलिस टीम ने जीआरपी सागर के साथ मिलकर स्टेशन पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में रोती हुई बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें कंट्रोल रूम बुलाया। जांच में सामने आया कि परिवार खुरई से फसल कटाई कर लौट रहा था और नींद के कारण उन्हें बच्ची के उतरने का पता नहीं चला। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा और पायलट विक्रांत सिंह की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने ‘डायल 112 हीरोज’ की भावना को चरितार्थ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *