एनएसजी देश का अभेद्य सुरक्षा कवच, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

एनएसजी देश का अभेद्य सुरक्षा कवच, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को लाल परेड मैदान में नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (NSG) द्वारा आयोजित ‘समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया जान गई है कि भारत अब दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारने का माद्दा रखता है। उन्होंने कहा कि जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आतंकवाद और अतिवादी ताकतों को विकास का बाधक बताते हुए कहा कि एनएसजी हमारे नागरिकों की सुरक्षा की पक्की गारंटी है। उन्होंने भोपाल की हुजूर तहसील के ग्राम तूमड़ा में एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की, जहाँ सुरक्षा बलों को आकस्मिक आपदाओं और आतंकी हमलों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में एनएसजी कमांडो ने मॉक टेररिस्ट अटैक को काउंटर करने का सजीव प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *