ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी: नेवल ब्लॉकेड जारी रहा तो बंद कर देंगे होर्मुज की राह

ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी: नेवल ब्लॉकेड जारी रहा तो बंद कर देंगे होर्मुज की राह

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की समुद्री नाकाबंदी (Naval Blockade) जारी रखने के ऐलान के बाद तेहरान ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने अपनी सैन्य घेराबंदी बंद नहीं की, तो ईरान सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को पूरी तरह बंद कर सकता है।

गालिबफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कड़े शब्दों में कहा कि इस रणनीतिक मार्ग से होने वाली समुद्री आवाजाही को अब ईरान सख्ती से नियंत्रित करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लॉकेड की स्थिति में यह रास्ता खुला नहीं रहेगा और जहाजों को केवल ईरानी अनुमति और निर्धारित रास्तों से ही गुजरने दिया जाएगा।

यह टकराव तब शुरू हुआ जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ किसी बड़े समझौते तक पहुंचने तक अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी जारी रहेगी। इसके जवाब में गालिबफ ने ट्रंप पर एक घंटे के भीतर सात झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में नाकाम रहने वाले सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात मनवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हकीकत जमीन पर तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *