कोरबा में जनसुविधाओं का विस्तार: सीएसईबी चौक पर प्रतीक्षा शेड व सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन

कोरबा में जनसुविधाओं का विस्तार: सीएसईबी चौक पर प्रतीक्षा शेड व सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन विज़न के अनुरूप कोरबा शहर में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर आमजन की सहूलियत के लिए प्रतीक्षा शेडों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने सीएसईबी चौक पर 32.30 लाख रुपये की लागत से दो प्रतीक्षा शेडों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

इन प्रतीक्षा शेडों के निर्माण से लोगों को तेज धूप और बारिश जैसी परिस्थितियों में राहत मिलेगी। विशेष रूप से यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। इसके अतिरिक्त सुभाष ब्लाक में सतनामी समाज के लिए 15 लाख रुपये तथा हेलीपेड के समीप किन्नर समाज के लिए 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से विभिन्न समुदायों को स्थायी आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *