शेयर मार्केट:सेंसेक्स 276 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,088 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 276 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,088 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन बुधवार को भी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 276.46 पॉइंट या 0.51% की गिरावट के साथ 54,088.39 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 37.35 पॉइंट या 0.23% की गिरावट रही। ये 16,202.70 के लेवल पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट IT और ऑटो शेयरों में रही।

इससे पहले आज बाजार बढ़त के साथ खुले थे। सेंसेक्स आज 180 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 54,544 अंक पर खुला। निफ्टी 16,270 पर खुला था।BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स 101.79 पॉइंट या 0.46% की गिरावट के साथ 22,140.97 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 582.66 पॉइंट या 2.23% लुढ़ककर 25,495.92 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 9.74% की गिरावट रुचि सोया में देखने को मिली। जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अडाणी पावर, एनएचपीसी, आईआरसीटीसी और आरबीएल बैंक भी गिरकर बंद हुए।NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 1.24% की गिरावट निफ्टी आईटी में रही। निफ्टी ऑटे भी 0.91% टूटकर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स में 0.69% और पीएसयू बैंक में 0.53% की गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी में 0.73% और निफ्टी बैंक में 0.61% की तेजी रही।

लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी (Delhivery) का इश्यू आज खुल चुका है और 13 मई को बंद होगा। डेल्हीवरी ने इश्यू खुलने से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 2,400 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी 5,235 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *