2 दिन नहीं आएगा नलों में पानी:दुर्ग के 5 वार्डों में 20 जनवरी की शाम से 21 तक पेयजल आपूर्ति नहीं

2 दिन नहीं आएगा नलों में पानी:दुर्ग के 5 वार्डों में 20 जनवरी की शाम से 21 तक पेयजल आपूर्ति नहीं

नगर पालिका निगम दुर्ग पेयजल सप्लाई को लेकर 20 जनवरी शाम से लेकर 21 जनवरी को दोनों टाइम शट डाउन ले रहा है। यह निर्णय लोक कर्म विभाग के द्वारा मालवीय नगर की पुरानी पुलिया को तोड़ने का कार्य करने के चलते लिया गया है। निगम ने 5 वार्ड के लोगों से 21 जनवरी की सुबह तक पीने व रोजाना उपयोग के पानी को स्टोर कर रखने की अपील की है।

नगर निगम दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार 20 जनवरी को में इंटर कनेक्शन कर पुरानी लाइन को बंद कर शिफ्ट किये गए पाइप लाइन से पानी सप्लाई किया जाएगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग पुरानी पुलिया को तोड़ने का भी काम करेगा। इसके चलते तीन टाइम पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।

वार्ड 23 दीपक नगर, वार्ड 24 आमदी गुरुद्वारा नगर, वार्ड 47 रायपुर नाका, वार्ड 48 पुलिस लाइन और वार्ड 29 के कुछ जगहों में 20 जनवरी की शाम व अगले दिन 21 जनवरी को सुबह व शाम दोनों टाइम पानी की सप्लाई नही हो सकेगी।

22 जनवरी से फिर पहले की तरह अनवरत पानी की सप्लाई चालू हो जाएगी। जल प्रदाय प्रभावित 5 क्षेत्रों में वार्ड के नागरिकों से महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी एवं जलकार्य विभाग प्रभारी संजय कोहले ने आवश्यक मात्रा में पानी स्टोर कर लेने की अपील की है। साथ ही बताया है कि आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *