कोरोना देश में:

कोरोना देश में:

देश में शुक्रवार को 1.27 लाख नए मामले सामने आए। 2.30 लाख लोग ठीक हुए और 1,059 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 1.49 लाख नए मामले सामने आए थे। पिछले दिन के मुकाबले नए केस में 21,442, यानी 14.35% की कमी हुई है।

इस बीच केरल सरकार ने निर्णय लिया है कि सिर्फ उन्हीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की RT-PCR जांच कराई जाएगी, जिनमें कोरोना से जुड़ा कोई लक्षण दिखाई देगा। RT-PCR का रिजल्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि यात्री को होम क्वारैंटाइन किया जाए या स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा जाए।

तीसरी लहर में केस घटने के दौरान लगातार दूसरे दिन 1.5 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी के बाद से कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, 13.31 लाख है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.20 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

दिल्ली सरकार ने कार चलाने वालों को बड़ी राहत दी है। यहां कार में अकेले ड्राइविंग करने के दौरान मास्क लगाने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी। इससे पहले ड्राइविंग के दौरान अकेले होने पर भी मास्क न पहनने पर चालान काटा जाता था।

देश में शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 7.98% दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.27% था।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 
4.20 करोड़
कुल रिकवरी: 4.02 करोड़
कुल मौतें: 5.01 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *