TCS Q4 रिजल्ट:नेट प्रॉफिट 7% बढ़कर 9,926 करोड़ रुपए हुआ

TCS Q4 रिजल्ट:नेट प्रॉफिट 7% बढ़कर 9,926 करोड़ रुपए हुआ

भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी और दूसरी सबसे वैल्यूबल फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सोमवार को 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही (Q4 FY22) के नतीजे घोषित किए। Q4 FY22 में TCS का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 7.3% बढ़कर 9,926 करोड़ रुपए हो गया।

एक साल पहले की इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9,246 करोड़ रुपए रहा था। इससे पहले की तिमाही यानी Q3 FY22 में नेट प्रॉफिट 9,769 करोड़ रहा था।

Q4 FY22 कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़कर 50,591 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी के तिमाही रेवेन्यू ने पहली बार 50 हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ये 43,706 करोड़ रुपए था। अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान रेवेन्यू 48,885 करोड़ रुपए रहा था। रेवेन्यू में बढ़ोतरी की वजह सभी बिजनेस वर्टिकल में चौतरफा ग्रोथ रही।पूरे साल यानी FY22 (अप्रैल 2021 से मार्च 2022) में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 18% बढ़कर 38,327 करोड़ रुपए हो गया जो एक साल पहले यानी FY21 में 32,430 करोड़ रुपए था। FY22 कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,91,754 करोड़ रुपए रहा, जो FY21 के 164,177 करोड़ रुपए के राजस्व से 17% ज्यादा है।कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 592,195 हो गई है। इस तिमाही में कंपनी ने 35,209 कर्मचारी जोड़े, जो किसी भी तिमाही की तुलना में सबसे ज्यादा है। वहीं पूरे साल में कंपनी से 103,546 कर्मचारी जुड़े। कंपनी ने कहा कि वर्कफोर्स अभी भी काफी डायवर्स बनी हुई है। कंपनी में 153 नेशनलिटी के कर्मचारी है। इनमें से 35.6% महिलाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *