सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 16132 पर

सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 16132 पर

आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए। सेंसेक्स 427अंकों की तेजी के साथ तो निफ्टी 16,130 के पार बंद हुआ। निफ्टी पर बैंक और आटो इंडेक्स करीब 1.74% और 1.35% मजबूत हुए हैं, जबकि फाइनेंशियल इंडेक्स को भी 1% से ज्यादा मजबूती मिली। मेटल इंडेक्स 3.5% चढ़ा, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए तो FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में 427 अंकों की तेजी रही है और 54,178 के लेवल पर जबकि निफ्टी 143 अंक बढ़कर 16132 के लेवल पर बंद हुआ। आज के टॉप गेनर्स में टाइटन, टाटा स्टील, LT, इंडसइंड बैंक, M&M, ICICI बैंक और कोटक बैंक शामिल हैं।टाइटन के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। आज कंपनी का शेयर 5.78% से ज्यादा मजबूत होकर 2,129.9 रुपए पर बंद हुआ। बुधवार को यह 2014 रुपए पर बंद हुआ था। असल में टाइटन कंपनी ने फाइनेंशियल इयर 2023 की पहली तिमाही के लिए अपने डेटा जारी किए हैं, जो बेहद दमदार रहे हैं।

पावर ग्रिड रिश्वत मामले में एग्जीक्यूटिव वीपी देशराज पाठक और असिस्टेंट वीपी आरएन सिंह सहित टाटा पावर के 5 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के ईडी बी एस झा की भी गिरफ्तारी हुई है। CBI ने बताया कि सभी की गिरफ्तारी नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल पावर सिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के मामले में हुई है। गुरुग्राम, दिल्ली और गाजियाबाद में 11 जगहों पर सर्च जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *