रूस और यूक्रेन की जंग बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 9 शहरों पर सोमवार देर रात 83 मिसाइलें दागीं। 12 लोग मारे गए और 57 घायल हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक- अगर यूक्रेन ने रूस के शहरों और एटमी ठिकानों को निशाना बनाया तो आगे अंजाम भयानक होगा।
शनिवार को यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। 48 घंटे बाद रूस ने बदला लिया। सोमवार के हमले में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तबाह हो गया। यह नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।रूस ने यूक्रेन के जापोरिजिया में एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ। जापोरिजिया के मिलिट्री चीफ ऑलेक्जेंडर ने कहा- यह 24 घंटे के भीतर दूसरा हमला है। 9 अक्टूबर को जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ था।