नोबेल प्राइज वीक 2022 के आखिरी दिन इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार घोषित हुआ। इस साल यह प्राइज बैंकिंग सेक्टर के एक्सपर्ट तीन इकोनॉमिस्ट को दिया गया है। ये हैं- बेन बेर्नाके, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग। तीनों ने आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग सेक्टर को बेहतर करने पर रिसर्च किए और मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए। तीनों ही एक्सपर्ट अमेरिका के हैं।शांति पुरस्कार का ऐलान नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होता है और वहीं यह प्रदान किया जाता है। बाकी सभी कैटेगरीज के प्राइज स्टॉकहोम में दिए जाते हैं। मेडिसिन का नोबेल स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिए जाने का ऐलान हुआ था। इसके बाद फिजिक्स और फिर केमिस्ट्री का नोबेल अनाउंस किया गया। दोनों ही पुरस्कार तीन-तीन वैज्ञानिकों को दिए गए हैं। लिट्रेचर यानी साहित्य का नोबेल फ्रांस की लेखिका एनी एर्नेक्स को दिए जाने की घोषणा हुई थी।