रूस की नाटो को चेतावनी:

रूस की नाटो को चेतावनी:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने NATO की सेना को चेतावनी देते हुए कहा- अगर सीधे तौर पर उसकी सेना रूस के सैनिकों से टकराती है तो इससे वैश्विक तबाही हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि NATO ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा, जिससे वैश्विक शांति भंग हो। वे शुक्रवार को कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

दरअसल, यूक्रेन के 9 शहरों पर रूस ने 10 अक्टूबर को ताबड़तोड़ 83 मिसाइलें दागी थीं। इसके बाद NATO ने जंग में यूक्रेन की मदद करने का वादा किया था। NATO महासचिव स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा- हम यूक्रेन की मदद से पीछे नहीं हटेंगे। G-7 देशों ने भी यूक्रेन के साथ खड़े रहने की बात कही है।

रूस की धमकी पर 13 अक्टूबर को अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क में अपनी एक स्पीच में कहा- रूस केवल तबाही चाहता है। रूस अपने सैनिकों के जरिए यूक्रेन पर कब्जा करने में नाकाम रहा है, ऐसे में वो अब परमाणु या केमिकल हमला कर सकता है। उसकी चेतावनी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

G7 ग्रुप के देशों (ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, इटली, कनाडा, फ्रांस और जापान) ने 11 अक्टूबर को कहा- यूक्रेन पर परमाणु हमला होता है तो रूस को इसके गंभीर परिणाम झेलने होंगे। तीन लाख रिजर्व सैनिकों को युद्ध में शामिल करने का फैसला दर्शाता है कि रूस जानबूझकर युद्ध और तबाही की ओर आगे बढ़ना चाहता है। UN ने रूस के बयान की निंदा करते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *