दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने चीनी महिला काई रूओ को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को तिब्बती रिफ्यूजी कैंप मंजनू का टिल्ला से गिरफ्तार किया था। जहां चीनी जासूस से पुलिस को कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं, महिला ने कई चौंकाने वाले राज भी खोले हैं। एक दस्तावेज में उसका नाम डोलमा लामा लिखा हुआ है। इसमें उसका निवास नेपाल की राजधानी काठमांडू
अन्य दस्तावेजों में उसका नाम काई रुओ है। इसमें उसका पता FU XIN रोड चाइना है। आरोपी को चीनी बैंक से नेपाल के जरिए पैसा भारत आता था। ये बात भी सामने आई है कि काई रुओ को चीन से हवाला के जरिए भारत पैसा आ रहा था। उसने हिमाचल में काफी लोगों को पैसा दिया था।चीनी महिला ने पासपोर्ट नंबर E87857750 पर 2019 में चाइना से भारत ट्रैवल किया था। महिला 2019 से मंजनू का टीला स्थित तिब्बती शरणार्थी कॉलोनी में पहचान बदलकर रह रही थी। महिला बौद्ध भिक्षुओं के पारंपरिक गहरे रंग के लाल वस्त्र पहनती थी। उसने अपने बाल भी छोटे कर लिए थे।