दंतेवाड़ा नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दंतेवाड़ा की घटना दिल दहला देने वाली है। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है, इसलिए उन्होंने यह कायरता की। नक्सलवाद को उखाड़ फेंका जाएगा। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मल्लिकार्जुन खडग़ से बात की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक का अपना दौरा रद्द कर दिया है। उनका वहां चुनाव प्रचार के लिए जाना तय था। वह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और वहां के हालात का जायजा लेने के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे।