छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED ब्लास्ट कर हमला किया। इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सल अटैक पर छत्तीसगढ़ के सीएम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।