केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत अपना डेयरी सेक्टर विदेशी कंपनियों के लिए नहीं खोलेगा। भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए चावल, गेहूं, डेयरी और सोया जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को किसी भी तरह की बाजार पहुंच (Market Access) से बाहर रखा है।
गोयल ने बताया कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बातचीत एडवांस स्टेज में है, लेकिन भारत अपनी नीतियों पर अडिग है। सरकार का मानना है कि विदेशी डेयरी उत्पादों के आने से देश के करोड़ों छोटे डेयरी किसानों की आजीविका पर संकट आ सकता है।