भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
- सड़क अवसंरचना: कैबिनेट ने बड़वाह-धामनोद मार्ग को 4-लेन में बदलने के लिए 2,508 करोड़ 21 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत बनने वाले इस 62.79 किमी लंबे मार्ग में 10 बायपास और 5 बड़े पुलों सहित कई जंक्शनों का निर्माण होगा।
- महिला एवं बाल विकास: ‘सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ योजना को अगले 5 वर्षों (2026-31) तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। यह योजना प्रदेश के सभी 55 जिलों के लगभग 98 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित होगी।
- शिक्षा और कृषि: जबलपुर स्थित धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दूसरे चरण के निर्माण के लिए 197.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, किसानों की सुविधा के लिए तहसील स्तर पर मौसम केंद्र और पंचायत स्तर पर स्वचालित रेनगेज स्थापित करने हेतु 434.58 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।