भारतीय और सिंगापुर नौसेना के बीच गहराएगा पेशेवर तालमेल: संयुक्त अभ्यास, योग और खेल आयोजनों से बढ़ेगी ट्रेनिंग क्षमता

भारतीय और सिंगापुर नौसेना के बीच गहराएगा पेशेवर तालमेल: संयुक्त अभ्यास, योग और खेल आयोजनों से बढ़ेगी ट्रेनिंग क्षमता

चांगी नेवल बेस: भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना (RSN) के बीच समुद्री सहयोग और पेशेवर क्षमता बढ़ाने के लिए चांगी नेवल बेस पर गतिविधियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के नौसैनिक प्रशिक्षुओं के बीच व्यवस्थित प्रशिक्षण का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

पेशेवर बातचीत के अलावा, दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के लिए संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। यात्रा के दूसरे दिन भारतीय दल ने ‘इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर’ और ‘आरएसएन संग्रहालय’ का भ्रमण किया। इंटरनेशनल फ्यूजन सेंटर के अधिकारियों ने भारतीय प्रशिक्षुओं के साथ अपने पेशेवर अनुभव साझा किए, जिससे उभरते नौसैनिकों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा की बारीकियों को समझने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *