भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 16 फरवरी को तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंकों की बढ़त के साथ 82,800 के स्तर पर पहुंच गया है, वहीं निफ्टी भी 50 अंक चढ़कर 25,550 पर कारोबार कर रहा है। आज के बाजार को मुख्य रूप से एनर्जी और आईटी सेक्टर के शेयरों से मजबूती मिल रही है।
वैश्विक मोर्चे पर मिला-जुला असर दिख रहा है। जहां जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, वहीं चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार आज बंद हैं। निवेश के आंकड़ों की बात करें तो 13 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FII) ने ₹7,395 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने ₹5,554 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को संभालने की कोशिश की।