कोरोना दुनिया में

बीते 24 घंटे में दुनिया में 5.22 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 5.07 लाख संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 7,955 लोगों की इससे मौत हुई। सबसे ज्यादा नए केस अमेरिका में दर्ज किए गए। यहां 1.02 लाख लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही अमेरिका में पिछले एक हफ्ते में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.15 लाख नए हो गई है।

भारत में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कनाडा ने भारत से आने वाली पैसेंजर फ्लाइट्स पर लगे बैन को 21 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। सबसे पहले 22 अप्रैल को कनाडा ने यह बैन लगाया था, जिसे कई बार बढ़ाया गया है। यह बैन कार्गो फ्लाइट या मेडिकल ट्रांसफर्स पर लागू नहीं होगा।

अमेरिका पर चीन ने साधा निशाना
चीन ने महामारी के सबसे खराब प्रबंधन को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा है। चीन के तीन बड़े इंस्टीट्यूट्स ने एक जॉइंट स्टडी में कहा है कि अमेरिका एक हारा हुआ देश है और वायरस का आउटब्रेक यहीं से होने का संदेह है। इस स्टडी में यह भी कहा गया कि अमेरिका में कोरोना की शुरुआत होने की अंतरराष्ट्रीय जांच की जानी चाहिए। यह बात चीन का विदेश मंत्रालय भी कह चुका है।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के मुताबिक, कोरोनावायरस ने करीब 30 करोड़ लोगों को फूड क्राइसिस में धकेल दिया है। जबकि 13.5 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर खड़े हैं।

इस महामारी के चलते संस्था ने अपना अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। लोगों के लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका हर साल 3.5 अरब डॉलर डोनेट कर रहा है। चीन ने पिछले साल 1.1 करोड़ डॉलर और रूस ने 7.2 करोड़ डॉलर का डोनेशन दिया है।

जर्मन सरकार अक्टूबर में कोरोनावायरस की फ्री टेस्टिंग को बंद कर सकती है। इस बारे में चांसलर एंजेला मर्केल और 16 राज्यों के प्रमुख बैठक करेंगे। सरकार ने मार्च में सभी लोगों के लिए कोरोना के टेस्ट को फ्री किया था, ताकि तीसरी लहर को आने से रोका जा सके और लोग सामान्य जिंदगी की तरफ लौट सकें, लेकिन 55% आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लगने के बाद लोग अपील कर रहे थे कि टैक्सपेयर्स का पैसा उन लोगों पर खर्च न किया जाए जिन्होंने वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी वैक्सीनेशन नहीं कराया है। जर्मनी में सोमवार को 2,212 नए मामले दर्ज किए गए। 2,000 लोगों ने बीमारी को मात दी, जबकि 10 लोगों की इस बीमारी से जान गई।

अब तक कुल 20.4 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 18.3 करोड़ लोग ठीक हुए, जबकि 43.15 लाख लोगों की इस बीमारी के चलते जान गई है। फिलहाल 1.65 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें से 99,243 लोगों की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *